फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complaints of land encroachment baffled the officials in the public hearing

Auraiya News: जमीन कब्जे की शिकायतों ने जनसुनवाई में अधिकारियों को खूब छकाया

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Complaints of land encroachment baffled the officials in the public hearing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में आईं कुल 214 शिकायतों में 42 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को अधिकारियों ने निर्देश दिए। सदर तहसील में डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारु निगम, बिधूना में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह व अजीतमल में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। जमीन पर कब्जे की शिकायतें ज्यादा रहीं। जिन्हें लेकर अधिकारियों का पारा चढ़ा। संबंधित अधिकारियों को पैमाइश व कब्जा दिलाने व हटवाने के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों में फरियादियों के बार-बार चक्कर लगाने की बात सामने आई। जिस पर अधिकारियों ने तहसील व पुलिस महकमे के कर्मियों को हिदायत दी।

फरियादी के तर्क पर भड़क उठे अधिकारी
केस-1
सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में भगौतीपुर निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ने डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम के समक्ष खुद की जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की मांग रखी। अधिकारियों के द्वारा कोर्ट जाने का हवाला दिए जाने पर सुरेंद्र बिफर गया। कहा कि जब कोर्ट से जमीन पर कब्जा मिलेगा तो फिर जनसुनवाई क्यों। इतना कहने पर अधिकारी खफा हो गए। पुलिस को इशारा करते हुए सुरेंद्र को हिरासत में लिए जाने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस फरियादी सुरेंद्र सिंह को सदर कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

----------------
केस--2 अस्ता नौरी में राशन दुकान का चुनाव कराने की मांग
अस्ता नौरी गांव निवासी एक दर्जन से ज्यादा लोग सदर तहसील पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए चार माह से कोटा निरस्त होने की बात कही। कहा कि अनियमितता की शिकायत पर चार माह पूर्व कोटा निरस्त हुआ। अब राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। दोबारा चुनाव कर नए कोटेदार को नियुक्त किया। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर नए कोटेदार को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
केस-3
परिवार सहित इच्छामृत्यु की फरियादियों ने लगाई गुहार
सहार ब्लाक के गांव जीवासिरसानी निवासी रहीश अली, रसीद अली व मसीद अली ने बिधूना तहसील में एडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दो साल से नरक जैसा जीवन जी रहे हैं साहब। नामजद युवक ने मिट्टी डालकर सरकारी खड़ंजा व नाली बंद कर दी है। पूरे मोहल्ले में गंदा पानी भरा रहता है। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर अनसुना कर दिया गया। समस्या हल न हुई तो वह परिवार समेत इच्छामृत्यु कर लेंगे। मामले में एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने तुरंत टीम गठित करते हुए जांच व समस्या का हल निकालने के लिए कहा।

-------------
केस-4
खेत को जाने वाले चकरोड को जोत लिया गया
सदर तहसील में डीएम को शिकायती पत्र देते हुए काजीपुर निवासी विनोद कुमार व महेश प्रसाद ने बताया कि नामजद युवक ने चकरोड जोतकर खेत बना लिया है। खेत को जाने वाला मार्ग ही नहीं बचा है। इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार पवन कुमार को निर्देश मौके पर जाकर जांच करते हुए समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed