{"_id":"6fa5025f0796aa4b7595e1a5a67d6874","slug":"complaints-disposed-not-sit-in-the-office-of-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में बैठकर शिकायतें निपटाई तो खैर नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफिस में बैठकर शिकायतें निपटाई तो खैर नहीं...
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय तहसील दिवस में पुलिस और राजस्व की सर्वाधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। दर्ज शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व संबंधित रही। तहसील दिवस में दर्ज 222 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
अजीतमल तहसील में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में तहसील दिवस हुआ।
डीएम ने कार्यालय में बैठकर शिकायतें निस्तारण करने वालों अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र व सही ढंग से हो। अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन करें।
विज्ञापन
मौजा सॉफर, सैदपुर हबलिया, सुदनीपुर आदि गाँवोँ के सैकड़ों किसानों ने अटसू निवाड़ी रजवहा का पानी दंबगों द्वारा रोके जाने की शिकायत दर्ज कराई।
वहीँ भगवत स्वरूप विश्नोई ने जनपद की मान्यता प्राप्त पौधशाला से पौध न खरीदने की शिकायत की। शाहपुर बेंदी निवासिनी सर्वेश कुमारी ने गांव के लोगों पर खेत पर कब्जा करने की शिकायत की। वही शास्त्री नगर निवासी आशा देवी पत्नी कृष्ण बिहारी ने समाजवादी पेंशन खाते में न आने की शिकायत की है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संध्या शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा, एक्सईएन बिजली पंकज शर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।