{"_id":"60d1a6308ebc3e33471b3632","slug":"commits-suicide-for-not-giving-money-for-liquor-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: पति बोला...मुझे शराब पीने के लिए पैसे दो, पत्नी ने मना किया तो फांसी लगा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: पति बोला...मुझे शराब पीने के लिए पैसे दो, पत्नी ने मना किया तो फांसी लगा ली
Tue, 22 Jun 2021 02:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में फफूंद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने सोमवार रात नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फफूंद कस्बा के मोहल्ला लोधीयान निवासी 35 वर्षीय पप्पू प्रजापति पुत्र राम स्वरूप प्रजापति चाट का ठेला लगाकर परिवार चला रहा था। परिजनों के मुताबिक लगभग एक साल से वह नशे का आदी हो गया था और अपनी अधिकतर कमाई नशे की लत को पूरा करने पर ही खर्च कर देता था।
जिससे उसकी आर्थिक स्थित खस्ताहाल हो जाने से परिवार में आएदिन कलह होती रहती थी। सोमवार रात पप्पू घर आया और अपनी पत्नी गुड्डी देवी से रुपये मांगे। पत्नी के पैसे देने से मना करने पर उसने घर में जमकर कलह मचाई और कमरे में चला गया।
विज्ञापन
पत्नी भी बच्चों को लेकर घर के बाहर आंगन में सोने चली गई। रात किसी वक्त पप्पू कमरे में छत के कुंडे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह पांच बजे जब पत्नी सो कर उठी तो फंदे पर झूलते पति के शव को देख चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि युवक नशे का लती था। परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।