{"_id":"6474f0dd14e9159da1005d44","slug":"cnds-submitted-a-proposal-of-25-crores-waterlogging-will-be-removed-soon-auraiya-news-c-12-1-259063-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएनडीएस ने सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव, जल्द दूर होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएनडीएस ने सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव, जल्द दूर होगा जलभराव
Tue, 30 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। बिधूना नगर में करीब 10 साल से जलभराव की समस्या से जूझ रही 10 हजार आबादी को जल्द ही निजात मिलेगी। सीएनडीएस कन्नौज ने पांच भागों में बांट कराए जाने वाले नाला निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर नगर पंचायत को सौंपा है। जल्द ही बजट उपलब्ध कराने के साथ ही काम शुरू कराया जाएगा।
नगर पंचायत बिधूना में गांधी नगर, जवाहर नगर आंबेडकर नगर समेत कई मोहल्ले पिछले 10 साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछली बारिश में कई घरों तक पानी पहुंचने के बाद लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध किया। इसके बाद नाला निर्माण कराए जाने की कवायद तेज हुई। इसके लिए पहले फर्रुखाबाद की सीएनडीएस को दो लाख रुपये जारी कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मगर अनदेखी के चलते मामला लटक गया। मामला अफसरों तक पहुंचा तो कई बार पत्राचार के बाद फर्रुखाबाद की संस्था ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद यह काम सीएनडीएस कन्नौज को दिया गया।
बताते हैं कि इसी बीच नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई और मामला ठंडा पड़ गया। इधर, बारिश को देखते हुए मांग उठी और नगर की गठित हुई नई सरकार ने पहल की तो हाल ही में सीएनडीएस कन्नौज ने नगर को पांच भागों में बांटने के साथ ही नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर 25 करोड़ रुपये की आगणन रिपोर्ट प्रस्तुत की है। नगर पंचायत के अधिकारी बताते हैं कि अगस्त माह में ही सर्वे का काम पूरा कर लिया गया था। अब जल्द ही इस पर काम कराया जाएगा। चेयरमैन आदर्श मिश्रा ने बताया कि बजट के लिए मांग कराई जा रही है। निकाय के पास जो बजट होगा, उससे काम जल्द शुरू कराया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
पूर्व में अधूरे पड़े नाले बन रहे मुसीबत
अछल्दा मार्ग से रैपिड स्कूल के बीच बना नाला सालों से अधूरा पड़ा है। इधर आंबेडकर नगर का नाला भी अधूरा पड़ा है। इसी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी जवाहर नगर, आंबेडकर नगर व गांधी नगर के वार्ड में रहती है। यहां बने घर आम दिनों में भी चारों तरफ जलभराव से घिरे रहते हैं। बारिश में हालात और बुरे हो जाते हैं, घरों तक पानी पहुंच जाता है नमी के के कारण मकान कमजोर भी हो रहे हैं।
वर्जन...
नगर पंचायत बिधूना को सर्वे करने के बाद आगणन रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। इसमें पांच भागों में नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एक नाले पर अनुमानित लागत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह 25 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। जैसे ही नगर पंचायत बजट उपलब्ध कराएगी काम शुरू करा दिया जाएगा।- अंकित कुमार, जेई सीएनडीएस कन्नौज