{"_id":"5e5414238ebc3ef3a2549607","slug":"cms-trapped-in-investigation-dm-wrote-letter-to-principal-secretary-health-in-auraiya-auraiya-news-knp546730480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में फंसे सीएमएस, औरैयाः डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में फंसे सीएमएस, औरैयाः डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को लिखा पत्र
विज्ञापन
औरैया। महाशिवरात्रि पर 100 शैया युक्त जिला अस्पताल परिसर में बने शिव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान न करने का फरमान सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी को भारी पड़ गया। स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत पर डीएम ने एडीएम न्यायिक एमपी सिंह से जांच कराई तो शिकायत सही पायी गयी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर सीएमएस की कार्यशैली असंतोषजनक बताया है। डीएम ने सीएमएस के स्थानांतरण की संस्तुति की है।
एडीएम न्यायिक एमपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान न कराने का आदेश और 11 स्टाफ नर्सों को बिना नोटिस अस्पताल से निकालने की शिकायत मिली थी। इन शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जांच कराई थी। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एमपी सिंह ने यह भी बताया कि जांच में स्वास्थ्यकर्मियों के चार हाजिरी रजिस्टर मिले।
नियमानुसार एक ही रजिस्टर होना चाहिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर डॉ. राजीव रस्तोगी का तबादला करने की बात कही है। इनकी कार्यशैली सही नहीं है, लगातार शिकायतें मिल रही थीें।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने कहा कि एडीएम द्वारा जांच की गई थी, लेकिन डीएम द्वारा प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखने की जानकारी नहीं है।