औरैया। चिचौली गांव के पास स्थित सौ शैय्या वाले जिला अस्पताल से हटाई गईं नर्सों का आंदोलन रंग लाया। सोमवार देर रात डीएम आवास के बाहर धरना देनी वाली नर्सों को सीएमएस ने मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन करा दी। नौकरी पर ्दुबारा आने के बाद नर्सों के चेहरों में रौनक दिखाई दी।
जिला अस्पताल चिचौली के सीएमएस डॉ.राजीव रस्तोगी ने जरूरत न होने का हवाला देकर संविदा पर तैनात 11 नर्सों (पुरुष व महिला) को नौकरी से निकाल दिया था। मामले में स्थानीय अफसरों के अनसुना पर नर्सों की हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने नर्सों को स्टे आर्डर दे दिया था। स्टे के कॉपी मिलने के बाद भी सीएमएस नर्सों को दुबारा नौकरी ज्वाइन नहीं करा रहे थे। इससे नाराज नर्र्सों सोमवार को डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं थीं। नर्सों ने डीएम आवास पहुंचे सीएमएस का घेराव भी किया था। इसके बाद डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने हस्तक्षेप किया। डीएम ने सीएमएस को अपने दफ्तर बुलाकर बातचीत की। उनके समझाने के बाद सीएमएस नर्सों को ड्यूटी ज्वाइन कराने पर राजी हुए। देर रात सीएमएस ने सभी संविदा नर्सों को ड्यूटी ज्वाइन कराने का लिखित आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। तब नर्सों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे आउट सोर्सिंग संविदा कर्मी विजय जादौन, रेखा, रजनी, सुमन, सरोज, ज्योति त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, राधा यादव, वंदना बाजपेई, महेंद्र प्रताप ङ्क्षसह व श्वेता शर्मा ने ड्यूटी ज्वाइन की। इस दौरान सभी नर्सों ने सीएमएस को धन्यवाद दिया।