फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CMS of Chicholi Medical College resigned from his post.CMS of Chicholi Medical College resigned from his post.

Auraiya News: चिचौली मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने पद से दिया इस्तीफा

Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
CMS of Chicholi Medical College resigned from his post.CMS of Chicholi Medical College resigned from his post.
फोटो-8- डॉ. पवन कुमार शर्मा। स्रोत:कर्मी
औरैया। मेडिकल कॉलेज चिचौली में एक साल से सीएमएस की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

एकाएक उनका इस्तीफा चिचौली मेडिकल कॉलेज में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वह चिकित्सा शिक्षा में अपने बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे।
मेडिकल कॉलेज चिचौली में 100 बेड के जिला अस्पताल का ही स्टाफ है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं में कई बार मरीजों व तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। रोजाना की ओपीडी का दायरा एक हजार से बढ़कर तीन हजार तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में बतौर सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एसएमसी में कई व्यवस्थाओं को लागू किया। बेड पर चादर बिछाने के लिए रोजाना अलग रंग की व्यवस्था अपनाई। यही नहीं, बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था से कर्मियों व डॉक्टरों की ड्यूटी का भी निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्होंने अचानक सीएमएस पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली है। चर्चा इस बात कि है कि सीएमएस रहते उनकी सख्ती कई चिकित्सकों को रास नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed