{"_id":"6016f65d8ebc3e0891247b17","slug":"cm-speaks-with-pradhan-auraiya-news-knp6091466196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से आनलाइन संवाद कर मुख्यमंत्री ने जाने चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान से आनलाइन संवाद कर मुख्यमंत्री ने जाने चेकडैम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में रविवार को प्रदेश में 278 चेकडैम व तालाबों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान औरैया एनआईसी में मौजूद हरचंदपुर व बघईपुर के प्रधानों से चेकडैम से हुए लाभ के बारे में बात की।
ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एनआईसी में मौजूद प्रधान हरचंदपुर साधना दुबे व बघईपुर प्रधान शिवनाथ सिंह से गांवों में बने चेकडैमों के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। हरचंदपुर साधना दुबे ने बताया कि चेकडैम कम रपटा पर बने पुल से नदी के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने में दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आसानी हुई है। पहले पुल न होने से परेशानी होती थी। इसके साथ ही दोनो गांवों में चेकडैम बनने से आसपास का वाटर लेवल छह फीट ऊपर आ गया है।
आसपास लगभग 400 बीघा असिंचित खेती को पानी की संजीवनी मिल गई है। वेब पोर्टल के माध्यम से हरचंदपुर चेकडैम की साइट भी सीएम ने देखी। लघु सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी वर्मा ने बताया कि भूगर्भ जल पोर्टल का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। अब कोई भी बिना अनुमति के बोरिंग नहीं कर पाएगा। औद्योगिक उपयोग के लिए शुल्क अदा करना पड़ेगा। डीएम सुनील कुमार वर्मा, राजीव दुबे, मिक्की दुबे, दिलीप मलूके गुप्ता, जेई दिनेश कुमार, जेई विवेक कुमार मौजूद रहे।