फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CM met the delegation

डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, सौंपा मांगपत्र

Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
CM met the delegation
सामाजिक संस्था विचित्र पहल की ओर से यमुना घाट को मुक्तिधाम घाट बनाए जाने के लिए शुरू किया गया अभियान अब गति पकड़ने लगा है। अब इस क्रम में आगे की रणनीति तय करने को जिला प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए विचित्र पहल का एक नौ सदस्यों की टीम ने डीएम माला श्रीवास्तव से भेंट कर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस संबंध में संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम माला श्रीवास्तव से ककोर मुख्यालय पर मुलाकात की। यमुना घाट स्थल की नियमित सफाई कराए जाने के लिए दो सफाई कर्मियों की स्थाई नियुक्ति किए जाने, घाट परिसर को गड्ढा मुक्त समतलीकरण के बाद अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण एवं उसके आसपास सुंदरीकरण कराए जाने, जालौन रोड से यमुना घाट रोड को दोनों तरफ 10-10 फीट चौड़ा कराए जाने, यमुना घाट क्षतिग्रस्त लिंक रोड पर एक किलोमीटर मार्ग की मरम्मत कराए
विज्ञापन


 जाने व ढाल को चौड़ा कराकर दोबारा निर्माण कराए जाने के लिए इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात घाट स्थल पर भीषण गर्मी, बारिश के मौसम में जन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए यमुना घाट को एक आदर्श घाट बनाने के लिए घाट स्थल पर उत्तर की दिशा में एक बड़े मुक्तिधाम घाट का निर्माण कराए जाने पर सहयोग दिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर डीएम से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, डा.शिव शरण सिंह परिहार, ज्ञान सक्सेना, संजीव गुप्ता, गुरमीत सिंह, कपिल गुप्ता, शशि गुप्ता, शिवम विश्नोई, नीरज पोरवाल आदि लोग शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था उपलब्ध कराएंगी डीप फ्रीजर
औरैया। सामाजिक संस्था विचित्र पहल की ओर से ग्रीष्म ऋतु में दिवंगत लोगों के शव को 24 घंटे सुरक्षित रखने के लिहाज से डीप फ्रीजर की व्यवस्था की जा रही है। इससे 24 घंटे शव को सुरक्षित रखने में बर्फ आदि की झंझट से छुटकारा मिल सके। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से इन डीप फ्रीजरों को सुरक्षित रखे जाने के लिए जिला अस्पताल और पालिका परिसर में व्यवस्था कराए जाने की भी डीएम से मांग की गई है। डीएम ने जल्द ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed