{"_id":"60e0a74f8ebc3ec20b2188c6","slug":"cluster-moovement-start-auraiya-news-knp6380935152","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर अभियान से टीकाकरण ने पकड़ी गति, 5599 ने लगी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर अभियान से टीकाकरण ने पकड़ी गति, 5599 ने लगी डोज
विज्ञापन
औरैया। कोरोना टीकाकरण के लिए क्लस्टर अभियान के पहले दिन कुल 5599 लाभार्थियों टीका लगाया गया। गांव-गांव चले अभियान के अलावा बूथों पर भी टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभी वैक्सीन जिले में पर्याप्त मात्रा में हैं। टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
जुलाई माह की पहली तारीख से चलने वाला क्लस्टर अभियान वैक्सीन की कमी के चलते रुका था। शुक्रवार देर रात को जिले को नौ हजार वैक्सीन तो शनिवार को जिले के सातों ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान की शुरुआत की गई। यही नहीं सभी सेंटरों पर भी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल स्वास्थ्य टीमों बल्कि लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को चलाए गए क्लस्टर अभियान और टीकाकरण अभियान से जिले में 5599 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
बताया कि अब लगातार टीकाकरण अभियान चलेगा। बताया कि जिले में अब तक एक लाख 42 हजार 977 लाभार्थियों को पहली डोज और 30 हजार 889 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगवाई जा चुकी है। बताया कि जनपद में रविवार को और वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की जानकारी उच्चाधिकारियों ने दी है। यदि रविवार को वैक्सीन मिलती हैं तो टीकाकरण अभियान सोमवार को गति पकड़ेगा। बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उपलब्ध वैक्सीन से एक दिन जिले भर में क्लस्टर अभियान के तहत टीकाकरण किया जा सकता है।