फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clouds rained heavily, relief from humid heat

Auraiya News: झूमकर बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 24 Jun 2024 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily, relief from humid heat
औरैया। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को सोमवार को हुई बारिश से राहत मिली। लगभग दो एमएम बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश होने व मौसम सुहाना होने से लोग खुश दिखे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादलों का असर ज्यादा देर तक देखने को नहीं मिला। दोपहर तक सूरज की तपिश से लोगों को परेशान होना पड़ा। जिसके चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। दोपहर बाद लगभग तीन बजे फिर से काले बादल छा गए। लगभग 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान गर्मी से जूझ रहे लोग को राहत मिली। बारिश के दौरान लोग भीगते हुए अपने घरों को जाते दिखे। तो वहीं युवा भी सड़कों पर आ गए व बारिश का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा है। इससे अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि हवाओं की गति औसतन उत्तर-पूर्व दिशा में चार से आठ किलो मीटर प्रति घंटा देखने को मिली है। मौसम विभाग ने दो एमएम बारिश होने की बात कही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि 26 से मानसून प्रभावी होने के साथ अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। बताया कि जहां झोंके के साथ हवा देखने को मिलेगी। वहां तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed