फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Clothes distributed to 250 needy people

Auraiya News: ढाई सैकड़ा जरूरमंदों को वितरित किए गए कपड़े

Thu, 09 Jan 2025 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Clothes distributed to 250 needy people
जरूरतंदों को कपड़े वितरित करतीं जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली की महिलाएं। - फोटो : जरूरतंदों को कपड़े वितरित करतीं जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली की महिलाएं।
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुस्कान कार्यक्रम के तहत शहर के बड़ी माता मंदिर परिसर में जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली के सहयोग से ढाई सैकड़ा से अधिक जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। भीषण सर्दी में गर्म कपड़ों को पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई पड़ी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को शहर के बड़ी माता मंदिर परिसर में जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अमर उजाला फाउंडेशन के मुस्कान कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान बड़े बुजुर्गों से लेकर मासूमों तक के लिए कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष मंजू गर्ग व सचिव पूनम पुरवार ने कहा कि अमर उजाला के नेकी की दीवार अभियान के तहत जरूरतमंदों तक कपड़ों को पहुंचाना एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने सामर्थ्यवान लोगाें से जरूरतमंदों को भीषण सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण कराए जाने की अपील की।
विज्ञापन


वहीं, ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष पायल पोरवाल व ममता बरसैंया ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया सहेली और अमर उजाला के सहयोग से चलाया गया अभियान वास्तविकता में समाज सेवा को दर्शाता है। इस तरह की मानव सेवा से निश्चित रूप से जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर ढाई सैकड़ा लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही रोजमर्रा के कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी जरूरत के अनुसार कैप, मफलर, दस्ताने आदि प्राप्त किए। इस अवसर पर ग्रुप की ओर से पंकज प्रज्ञा, सुधा अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता, संगीता बसरैंया, सपना गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजना गुप्ता, राजो गुप्ता, वर्षा गर्ग व राधा आर्या का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed