फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   close relative become suspected

शक की सुई करीबियों पर घूमी

Tue, 29 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 29 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
close relative become suspected
शहर के दिबियापुर रोड स्थित बिरिया भट्टा के पास सियाराम की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस के शक की सुई मृतक के करीबियों पर घूम रही है। हत्याकांड के पीछे  के कारणों को पुलिस खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


औरैया-दिबियापुर रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधा निवासी सियाराम पुत्र श्रीराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे शरद कुमार राजपूत पुत्र रामशरण ने मृतक की पहली पत्नी नीतू के भाई जितेंद्र पुत्र विजय सिंह व धर्मेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी अदमापुर अजीतमल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस हत्या के पीछे दूसरा कारण मान रही है। सियाराम की मौत से किसको और क्या फायदा होना था यह बिंदु पुलिस की जांच का आधार बना हुआ है. इधर अभी तक पूछतांछ में मामला करीबियों की ओर ही घूमता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूत्रों की माने तो जब मृतक सियाराम की पहली पत्नी नीतू सिंह से न्यायालय में मामला विचाराधीन है तो ऐसे में नीतू के भाई सियाराम की हत्या क्यों करेंगे। वहीं पुलिस के शक है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, वह एक सोझी-समझी रणनीति के तहत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वारदात के समय ट्रैक्टर पर कौन-कौन था और वारदात के बाद वह कहां गायब हो गए।


सूत्रों की मानें तो घटना के समय ट्रैक्टर पर दो अन्य व्यक्ति और सवार थे, वह व्यक्ति कौन थे पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है। एएसपी विपुल कुमार ने बताया कि सियाराम हत्याकांड मामले में मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कुछ पुख्ता सुबूत भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed