फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Class 9 student commits suicide by hanging herself with her dupatta

Auraiya News: कक्षा-9 की छात्रा ने दुपट्टे का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 01 Apr 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student commits suicide by hanging herself with her dupatta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर में रविवार शाम कक्षा नौ की छात्रा ने घर के एक कमरे में दुपट्टे को छत के कुंडे से बांध फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भागवत कथा सुनने गया परिवार शाम को जब घर पहुंचा तो बेटी का शव फंदे लटका देखा ।
जैतपुर गांव निवासी विमलेश उर्फ गुड्डू की 14 साल की पुत्री अंशिका कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार शाम पूरा परिवार गांव में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए गया हुआ था। इसी बीच अंशिका ने घर के एक पुराने खंडहर जैसे भूसे से भरे कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार समेत घर लौटे विमलेश व अन्य परिजनों की नजर फंदे पर लटकी अंशिका पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की पूछताछ की। परिजन वजह नहीं बता सके। वहीं परिजनों ने पुलिस से बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक अंशिका तीन बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि 14 साल की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दी है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed