फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Claims of drain cleaning washed away; just 13 minutes of rain caused waterlogging in streets and neighborhoods.

Auraiya News: नाला सफाई के दावे बहे, 13 मिनट की बारिश से गली-मोहल्लों में जलभराव

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Claims of drain cleaning washed away; just 13 minutes of rain caused waterlogging in streets and neighborhoods.
फोटो-29- आदर्शनगर मोहल्ले की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद
बिधूना। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार दोपहर बाद 3ः39 बजे अचानक शुरू हुई बारिश से राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, करीब 13 मिनट तक हुई बारिश से नगर के गली-मोहल्लों में जलभराव ने परेशान कर दिया। लोग नाला सफाई अभियान पर सवाल खड़े करने लगे। बोले कि नालों की सफाई तो सिर्फ दिखावा है।
दोपहर में हुई बारिश से फीडर रोड, भगत सिंह चौराहा और सीओ आवास जाने वाले गली सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। फीडर रोड पर नाला उफनाने से दुकानों के सामने पानी भर गया। भगत सिंह चौराहा कुछ देर के लिए तालाब जैसा नजर आया। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी नालों के माध्यम से निकल गया और यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को इस बारिश ने काफी राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश के दौरान हुए जलभराव पर लोगों में नाला सफाई अभियान को लेकर चर्चा भी होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर दुकानदारों ने नालों के ऊपर पटिया, तख्त और मेज रख दिए हैं। इससे नियमित सफाई प्रभावित होती है। इससे भी नालों में कूड़ा और अन्य सामग्री डालने से पानी का बहाव रुक गया और बारिश में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि नालों की नियमित सफाई कराई जाती है। अधिक बारिश होने से कुछ समय के लिए जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि नगर में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था और बेहतर होगी।

-----------
बारिश से तापमान हो गया 39 डिग्री
बिधूना। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि रविवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह 41 से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को हवा की रफ्तार करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।(संवाद)

फोटो-29- आदर्शनगर मोहल्ले की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो-29- आदर्शनगर मोहल्ले की गली में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed