फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,jal bharaoo,raj bhawan

रजबहा के कुलावे को खुलवाकर निकलवाया पानी

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic,jal bharaoo,raj bhawan
दिबियापुर (औरैया)। नगर से सटी बस्ती विकास कुंज कालोनी समेत घेरा, केंजरी व जमुहां में जलभराव की समस्या से निबटने के लिए स्थानीय लोगों ने पहल की। मंगलपुर रजबहा के कुलावे को खुलवाकर अतिरिक्त पानी निकलवाया। इससे जलभराव से काफी हद तक निजात मिली।
विज्ञापन

नगर की विकास कुंज कालोनी के लोग काफी समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां खाली पड़े प्लाटों में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। जमुहां, घेरा और केंजरी गांवों में जलभराव के कारण खेत भी डूबे हैं। इस समस्या से निजात के लिए स्थानीय लोगों ने सिंचाईं विभाग से मांग की थी। विकास कुंज के निवासियों ने मंगलपुर रजबहा में पानी कम होने पर विकास कुंज में भरा पानी रजबहा में निकाले जाने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

शनिवार को रजबहे में पानी कम होने पर स्थानीय लोगों ने प्रयास कर कैनाल रोड पर रखे कुलावे को खुलवाया। इसके बाद विकास कुंज व उसके आसपास भरा पानी तेजी से निकलना शुरू हो गया। जलभराव का स्तर कम होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का मानना है कुलावे के खुलने से केंजरी, घेरा व जमुहां में भी जलभराव का स्तर कम होगा। यह कुलावा स्थानीय लोगों ने पूर्व के वर्षों में गांवों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रखवाया था। रजबहा के चलने के दौरान कुलाबा बंद करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed