{"_id":"61a90b2bcb6d4f13b8170a68","slug":"civic-dhan-agricalture-auraiya-auraiya-news-knp66732629","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मिला 64 क्विंटल धान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मिला 64 क्विंटल धान सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। मंडी समिति में धान क्रय केंद्र (द्वितीय) की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर गुरुवार को डिप्टी आरएमओ व तहसीलदार औरैया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर लावारिस मिला 152 बोरी (64 क्विंटल) धान सीज किया गया।
दिबियापुर मंडी समिति में बुधवार को केंद्र प्रभारी के न पहुंचने के कारण खरीद बंद थी। गुरुवार सुबह से धान की खरीद शुरू हुई। इस बीच क्रय केंद्र पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर व तहसीलदार रणवीर सिंह ने क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां खरीदे गए धान के साथ 152 बोरी में लगभग 64 क्विंटल धान लावारिस मिला।
काफी देर तक पूछताछ के बाद धान का वारिस सामने न आने पर अधिकारियों ने धान को सीज कर मंडी समिति के सचिव के सुपुर्द किया। वहीं केंद्र प्रभारी संतोष कुमार को नियमित खरीद करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि धान बिना तौले खरीदे गए धान के साथ प्लेटफार्म पर नहीं रखा जाएगा। यदि अनाधिकृत धान डंप मिलता है तो सीज करके की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना।