फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,cultural,auraiya

तटों पर गंदगी, कहां लगाएं डुबकी

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic,cultural,auraiya
औरैया। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मगर यमुना नदी के किनारे हालात बहुत खराब हैं। बिसरातों (स्नान घाट) की सीढ़ियों पर नदी में आई बाढ़ की मिट्टी जमा है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। जिस कारण यमुना नदी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से जाकर यमुना के पानी में डुबकी लगानी होगी।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आज है। आज लोग उपवास रखते हैं और स्नान व पूजन के बाद जल ग्रहण करते हैं। शहर से महज पांच किलोमीटर दूर यमुना नदी पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन काफी भीड़ रहती है। हालांकि अधिकारियों की अनदेखी के कारण यमुना नदी का पानी काफी मैला है। नदी के तटों पर जगह-जगह गंदगी व कीचड़ नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं को यमुना नदी के किनारे बहने वाले गंदे पानी और गंदगी के बीच जाकर स्नान करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होगी। महिलाओं के स्नान करने वाले स्थान पर गंदगी है। सीढ़ियों पर फिसलन है।
विज्ञापन

इधर, यमुना तट को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विचित्र पहल संस्था के पदाधिकारियों ने प्रयास किया। समाजसेवियों ने तटों पर रविवार सुबह दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया था। इधर प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग न मिलने से समाजसेवियों का सपना साकार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है। जिसको लेकर सिपाहियों के साथ मिलकर रुपरेखा बनाई है। बताया कि पुल पर वाहन अधिक नजर आने पर उन्हें जालौन रोड पर एक स्थान पर खड़ा कराने की व्यवस्था की जाएगी। चौकी के समीप, जालौन चौराहा और खानपुर चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed