फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,barish,auraiya

बूंदाबांदी-गलन से कंपकंपाए लोग

Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic,barish,auraiya
औरैया। दो दिन से छाए धुंध के बाद शुक्रवार रात से बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार सुबह घने बादल और कोहरा रहा। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म करते नजर आए। वहीं बाजारों में गरम कपड़ों की खरीदारी बढ़ी गई है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में दिन और रात की ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी और पश्चिमी हवाएं 1.3 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चलीं। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर लोग गरम कपड़े पहनकर निकले। सुबह और शाम के समय लोग अलाव के पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन

वहीं सड़कों पर दिन में भी वाहन सवार लाइट जलाकर निकले। परवाह केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एसएन सिंह ने बताया कि चार-पांच दिन में मौसम में बदलाव आएगा। शीतलहर चलने से मौसम ठंडा होगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरम कपड़ों की बढ़ी मांग
शहर के बजरियां, गुमटी मोहाल, सदर बजार होमगंज, इटावा रोड लगी दुकानों पर एकाएक गरम कपड़ों की मांग बढ़ी है। मौसम में ठंडक देख लोग बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए गरम कपड़े खरीदते नजर आए। दुकानदार मोनू ठाकुर ने बताया कि दो दिन से गरम कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग आ रहे हैं। शनिवार सुबह से बाजार में अधिक रौनक दिखी।
सेहत का रखें ख्याल
बढ़ती ठंड में सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. पीके कटियार ने बताया कि गरम कपड़े पहने। बुजुर्ग और बच्चे खुले में बिना गरम कपड़ों के न निकलें। ठंडी चीजें जैसे कोल्डड्रिंक, दही आदि का सेवन न करें। पानी गुनगुना पिएं। फलों और सब्जियों का खूब सेवन करें। सुबह-शाम घूमने जाते हैं तो गरम कपड़े पहनकर जाएं। रात में सोने से पहले हल्दी डालकर दूध पीए। बुखार या खांसी जैसी समस्या पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

किसान रखें ध्यान
कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक कुछ दिन मौसम में बदलाव बना रह सकता है। उन्होंने किसानों को कटी हुई धान की फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी है। जिससे धान में नमी न आए। वहीं मूंगफली, मटर, चना, मसूर, सरसों, अलसी और आलू की फसल रुककर बोने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed