फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic

औरैयाः बारिश व हवा ने उड़ाई बिजली

Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
civic
औरैया। बारिश और तेज हवा से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 20 घंटे तक बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कई जगह बिजली के खंभे टूट कर गिर गए तो कुछ जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए। अछल्दा के नेविलगंज बिजली घर की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से रविवार शाम सात बजे से रुरुगंज फीडर, अछल्दा फीडर समेत सभी फीडर बंद हो गए। इससे अछल्दा, रुरुगंज, कुसमरा, रुरुखुर्द, कछपुरा, सराय महाजन, लक्ष्मणपुर, वरके पुरवा, गुरुखुंदा, वीरा ऊसर, चरैया, मकरा, नेविल गंज, घसारा समेत 50 गांव की बिजली आपूर्ति रात भर गुल रही। सुबह तक बिजली न आने से पीने के पानी का संकट उठाना पड़ा। सोमवार शाम आपूर्ति बहाल की जा सकी। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण कई जगह तार टूटने से फाल्ट हुए थे।

बेला व कंचौसी संवाद के मुताबिक बेला उपकेंद्र में फाल्ट से 42 घंटे बिजली गुल रही। रविवार को हुई तेज बारिश से सिमरापुरवा के पास पेड़ टूटने से तार टूट गए। इससे कई फीडरों को जाने वाली आपूर्ति बंद रही। बिजली न आने से तिरको, गैली, सुनीखेड़ा, ढिपारा, बरुर्कुलासर, महू, शिवरा, भदौरा, पालनगर, याकूबपुर, बरकसी समेत कई गांव प्रभावित रहे। ग्रामीण जीतू पोरवाल, आकाश तिवारी, डब्बू मिश्रा, राजेश मिश्रा, विनय कुशवाहा, अंशुमन चौहान, अमित गुप्ता, नीलकमल दुबे ने बताया कि बिजली न रहने से पेयजल की समस्या रही। अवर अभियंता नरेंद्र गौतम ने बताया कि तेज बारिश होने से ट्रिपिंग की समस्या के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शाम छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल की गई है। वहीं कंचौसी के बिहारीपुर व नौगवां फीडर की शनिवार रात से फाल्ट हुई बिजली सोमवार दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed