फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic

लाभार्थीवार रजिस्टर बनाने में सहयोग नहीं कर रहे प्रधान

Sat, 04 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
औरैया। ग्राम प्रधान लाभार्थीवार शौचालय के साथ फोटो व ब्यौरा तैयार करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे प्रशासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। डीपीआरओ ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सभी एडीओ पंचायतों को ग्राम पंचायतवार रजिस्टर 15 दिन के अंदर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसमें असहयोग करने वाले प्रधान व सचिवों पर कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण की शुरूआत की थी। इसमें जिले में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इसमें जिले की 477 ग्राम पंचायतों में अधिकांश में शौचालयों का निर्माण लाभार्थी ने नहीं प्रधानों की तरफ से किया गया। इससे इनकी गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन ब्लॉक, तहसील, विकास भवन व कलक्ट्रेट में अधिकारियों के यहां ग्रामीण शिकायतें कर रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर डीएम अभिषेक सिंह ने लगभग एक महीने पहले डीपीआरओ राजेश चौरसिया को ग्राम पंचायतवार लाभार्थियों के शौचालयों के साथ फोटो तथा ब्योरे का रजिस्टर तैयार करने के निर्देश थे। 477 ग्राम पंचायतों में बमुश्किल 10 फीसदी ग्राम पंचायतों के ही रजिस्टर तैयार हो सके हैं। इस पर डीपीआरओ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के एडीओ पंचायतों को 15 दिन के अंदर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस काम में उदासीनता बरतने वाले प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed