फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,jal bharaoo

सड़कों पर जलभराव, निकलने में परेशानी

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,jal bharaoo
सहार (औरैया)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर मल्हौसी के प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है दो वर्ष से गांव में सफाई कर्मी नहीं आए हैं।
विज्ञापन

रामनगर का मुख्य मार्ग वर्षों से तालाब बना है। जलनिकासी की मांग करके ग्रामीण थक चुके हैं। करीब दो सालों से सफाई कर्मी गांव में सफाई करने नहीं आया है। यही स्थिति गांव के अन्य सड़कों का है। नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर गंदगी जमा होती है। गांव आने व जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में जब बच्चे कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाते हैं, तो वह गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक नालियों की सफाई न होने से कीचड़ सड़क पर फैला है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत ने बताया कि सफाई कर्मी यहां नहीं आता है। पिछली पंचवर्षीय से सफाई कर्मी अपनी मनमानी करते रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने खंड विकास अधिकारी से की है। खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रामनगर मल्हौसी में सड़कों पर जलभराव की शिकायत मिली है। जल्द ही सफाई कर्मियों की टीम भेजकर गांव की नालियों की सफाई कराई जाएगी। ग्राम पंचायत में सफाई के लिए नियमित सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय में गंदगी, बच्चे खुले में जाते
सहार (औरैया)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मगर इसे विभागीय अधिकारियों की उदासीनता कहें या लापरवाही कि क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों के शौचालय दुर्दशा के शिकार हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ विद्याल स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ब्लॉक संसाधन केंद्र प्राथमिक विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर में विद्यालय के अंदर बने शौचालयों की सफाई के अभाव में प्रयोग करने लायक नहीं है। यहां न तो पानी की व्यवस्था है न सफाई की। ऐसे में बच्चे खुले में शौच करने को मजबूर हैं। मैदान व परिसर में चारों ओर गंदगी नजर आती है। सफाई कर्मी न तो विद्यालय में आता है और ना ही सफाई करता है। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पाल ने बताया कि सफाई कर्मी के न आने के कारण विद्यालय में सफाई नहीं हो पाती है। विद्यालय के अंदर पानी की व्यवस्था थी, लेकिन अराजक तत्वों ने पानी की टोटी तोड़ दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed