फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,bijali

बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ता परेशान

Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,bijali
बेला (औरैया)। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बेपटरी होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं हैं। मौजूदा समय में मुश्किल से 10 घंटे आपूर्ति मिलने के लोग गर्मी से लोग परेशान रहते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेती का काम भी प्रभावित होता है। इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्युत इकाइयों पर छाए कोयले के संकट का असर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर दिखाई दे रहा है। पुरवा सुजान उपकेंद्र से 15 दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जिसके चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। वहीं छोटे कुटीर उद्योग-धंधे भी आपूर्ति न मिल पाने से प्रभावित हो रहे है। आपूर्ति का समय भी निश्चित न होने से लोगों की मुश्किल बढ़ती जा रहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आटा-चक्की, धंधे प्रभावित होने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बिजली न मिलने से कई इलेक्ट्रानिक कारीगर दिन में पूरे दिन खाली बैठने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी के साथ पानी के संकट से भी अब जूझने लगे हैं। आपूर्ति बाधित होने से भदौरा, पिपरौली शिव, मल्हौसी, नीमहार, रावतपूर्वा, पटना, कुर्सी, निवादा धांधू, पूर्वा दूजे, सिरयावा, दलकपुर आदि ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ने लगीं हैं। उपखंड अधिकारी वैशाली ने बताया कि कोयले की आंशिक कमी के चलते आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। उत्पादन फिर से सुचारु करने के सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था सामान्य कर ली जाएगी। उपभोक्ताओं को संयम बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक बेला निवासी बबलू मिश्रा ने कहा कि बिजली व्यवस्था बेपटरी है। 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जिससे समस्याएं बढ़ने लगीं है। प्रशासन को ठोस कदम उठाना होगा।

आटा चक्की संचालक बांधमऊ निवासी रोहित तिवारी ने बताया कि आपूर्ति दुरुस्त न होने से चक्की नहीं चल पा रही है। जिससे समस्याएं बढ़ने लगीं हैं। विभाग को स्थिति में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed