{"_id":"619530dc98480d1f863e6b53","slug":"civic-agricalture-auraiya-auraiya-news-knp664425311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर किसान पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर किसान पर जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ब्लॉक भाग्यनगर के गांव पीपरपुर में फसल अवशेष जला रहे किसान पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने मौके पर खड़े होकर फसल अवशेष भी बुझवाए।
उपकृषि निदेशक डॉ. अशोक तिवारी व जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को ब्लॉक भाग्यनगर जा रहे थे, तभी पीपरपुर गांव के पास एक खेत में पराली जलती मिली। इस पर दोनों अधिकारियों ने किसान व आसपास के लोगों को बुलाकर फसल अवशेषों को बुझवाया। इसकी जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। लेखपाल को मौके पर भेजकर नोटिस देने के निर्देश दिए गए।
उपकृषि निदेशक ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने की 28 घटनाओं की शिकायत मिली है। जिसमें 13 फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। आठ घटनाओं की पुष्टि नहीं हो सकी है। कुल 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान फसल अवशेष न जलाए। उसे अस्थायी गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर की गई है।