{"_id":"615f36828ebc3e626e091639","slug":"civic-agricalture-auraiya-auraiya-news-knp6569307144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अनुदान व फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अनुदान व फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र में फसल अवशेष प्रबंधन पर गोष्ठी हुई। जिसमें किसानों को फसल प्रबंधन, पराली न जलाने व जैविक खेती पर जानकारी दी। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर सरसों की मिनी किट वितरित की। साथ ही पराली न जलाए जाने की शपथ दिलाई।
गुरुवार को गोष्ठी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा सरकार खेती-किसानी के सभी विभागों में सक्रियता बढ़ाकर गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका फायदा जागरूक किसानों को मिल रहा है। एडीओ कृषि राजेंद्र सेंगर ने किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। बीज गोदाम प्रभारी सुशील कुमार ने बीजों की उपलब्धता और उन पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी।
ब्लाक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने पराली न जलाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन और जैविक खेती के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि सलाहकार विवेक मोहन, कृषि विभाग अध्यक्ष रतन सिंह, साधन सहकारी समिति केशमपुर अध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम महेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
50 प्रतिशत अनुदान के साथ मिलेगा रबी का बीज
ब्लाक भाग्यनगर के राजकीय कृषि बीज भंडार पर रबी सीजन की फसलों के लिए सरसों, चना, मटर, जौ व गेहूं की अलग-अलग प्रजातियों के बीज किसानों के लिए पचास प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक व खतौनी लाना जरूरी है। ब्लाक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि अनुदान की रकम डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी।