फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,aag,auraiya

आग से जली मजदूर की गृहस्थी

Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic,aag,auraiya
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के दीदारपुर में मजदूर के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मुरादगंज संवाद के अनुसार कस्बे में फफूंद रोड पर बुधवार रात एक खोखे में आग लग गई। आग से खोखे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तररई के दीदारपुर निवासी कैलाश मध्यप्रदेश में मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। गरीबी का आलम यह है कि वह छप्पर में ही रहते हैं। गुरुवार को कैलाश की पत्नी शकुंतला देवी भी अपने दो बच्चों के साथ मायके गई थी। कैलाश भी बाहर गया था। पास में ही रहने वाले कैलाश के भाई तिलक सिंह ने बताया कि अचानक छप्पर में आग लग गई। लपटें तेज थी। जिससे आग ने विकराल रुप ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से कैलाश के झप्पर में रखी उसकी गृहस्थी, रुपये व जरूरी कागजात सब जल गया। बताया कि आग की तेज लपटें पास ही स्थित तिलक सिंह व कोमल सिंह के घरों में पहुंचीं। उनके घरों में भी आग से कपड़े आदि जल जल गए। बताया क्रि ामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फफूंज रोड निवासी जाकिर खां अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक खोखे में दैनिक उपयोग का सामान बेंचते हैं। बुधवार की रात खोखे में अज्ञात कारणों से आ लग गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे जाकिर ने वहां मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खोखे में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। जाकिर ने बताया कि आग से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed