{"_id":"66a53e92b37665ca1a00f8fb","slug":"city-not-cleaned-employees-on-strike-auraiya-news-c-211-1-aur1006-114847-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नगर की नहीं हुई साफ-सफाई, कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नगर की नहीं हुई साफ-सफाई, कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं किया। सभी सफाई कर्मचारी सफाई नायक अमर दीप को सफाई कार्य से हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रर्दशन करते रहे। दोपहर बाद सांसद के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने धरना समाप्त किया।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी दिव्यांग रवि, बतौर संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत है। करीब दो माह से वह बिना बताए ड्यूटी से लापता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर आया। सफाई नायक अमरदीप ने उससे पूछताछ। इसी बात को लेकर सफाई कर्मचारी हाथों में फावड़ा और झाड़ू लेकर तहसील परिसर में पहुंच गए। जहां सफाई नायक अमर दीप के खिलाफ कार्रवाई किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हंगामा करने लगे।
उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन भी दिया गया था। शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी अपने काम पर न जाकर के नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। समझाने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी रामऔतार वर्मा सहित क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा व कोतवाली प्रभारी राजकुमार समेत किसी की भी बात को नहीं माना। लगातार धरने पर सफाई कर्मी बैठे रहे। दोपहर के बाद नगर पंचायत पहुंचे इटावा सांसद जितेन्द्र दोहरे ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया। इस पर वह लौट गए।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कार्य देख रहे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामऔतार वर्मा ने बताया कि सांसद के आश्वासन के बाद धरना प्रर्दशन समाप्त हो गया है। जिसकी कार्रवाई में अमर दीप सफाई नायक को सफाई कार्य देखने के कार्य से मुक्त किया गया है।