{"_id":"5fc293048ebc3e9bb5431673","slug":"city-broadband-service-stalled-auraiya-news-knp596901965","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की ब्राड बैंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की ब्राड बैंड सेवा ठप
विज्ञापन
फोटो28एयूआरपी 24- यमुना रोड स्थित बीएसएनएल केंद्र औरैया।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। इटावा बीएसएनएल केंद्र की मशीनों में खराबी आने के कारण औरैया शहर के बीएसएनएल केंद्र से जुड़े ब्रॉडबैंड ठप हो गए हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। खबर दिए जाने तक सुधार नहीं हो पाया था। केंद्र पर स्टाफ की कमी के कारण उपभोक्ता अपनी शिकायत भी दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
बीएसएनएल केंद्र इटावा की मशीन में शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे अचानक से कोई खराबी आ गई। जिससे औरैया शहर के ब्रॉडबैंड पूरी तरह से ठप हो गई। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने औरैया बीएसएनएल केंद्र से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास भी किया लेकिन केंद्र पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के न होने से उपभोक्ताओं की समस्या का निदान नहीं हो सका है।
इस संबंध में केंद्र पर मौजूद बीएसएनएल कर्मचारी संत कुमार ने बताया कि शुक्रवार से शहर के तीन सौ ठप हुए ब्रॉडबैंड कनेक्शन शनिवार दोपहर बाद तक चालू नहीं हो सके हैं। उच्चाधिकारियों से जानकारी मिली है कि इटावा में मशीन में कोई खराबी आ जाने के कारण यह समस्या हुई है। शनिवार-रविवार की छुट्टी है। कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। कब तक ठीक होंगे यह बताना मुश्किल है।