फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Choti Diwali celebrated by lighting lamps made of cow dung

Auraiya News: गोबर से बना दीप जलाकर मनाई छोटी दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 09:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Choti Diwali celebrated by lighting lamps made of cow dung
फोटो-19एयूआरपी37- घर की दहलीज पर दीपक रखते बच्चे। संवाद
औरैया। दीपावली की पूर्व संध्या पर गोबर का दीप जलाकर दरवाजे की चौखट या नाली पर रखे जाने की परंपरा निभाई गई। इस मौके पर नरक चौदस पर पूजा पाठ किया गया और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी छु़ड़ाई। छोटी दीपावली पर ही लोगों ने अपने घरों को इलेक्ट्रानिक झालरों से जगमग कर दिया।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, कपड़े व झाड़ू आदि की खरीदारी करते हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग धनवंतरि भगवान का भी पूजन करते हैं। वहीं, दीपावली के एक दिन पहले नरक चौदस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घर के बाहर नाली या चौखट पर गोबर का दीप जलाकर पंरपरा का निर्वाह किया जाता है। रविवार को शाम ढलते ही दीप बनाने की तैयारियां शुरू हो गई। लोग गोबर की तलाश में निकल पड़े। इसके बाद गोबर का दीप बनाकर जलाया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी चली और घरों में भगवान का पूजन भी किया गया। (संवाद)

फोटो-19एयूआरपी37- घर की दहलीज पर दीपक रखते बच्चे। संवाद

फोटो-19एयूआरपी37- घर की दहलीज पर दीपक रखते बच्चे। संवाद

फोटो-19एयूआरपी37- घर की दहलीज पर दीपक रखते बच्चे। संवाद

फोटो-19एयूआरपी37- घर की दहलीज पर दीपक रखते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed