फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Choose plants for water protection

जल संरक्षण के लिए लगाएं पौधे

Tue, 26 Apr 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 26 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Choose plants for water protection
किसान दिवस पर संबोधित करती डीएम माला श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala beuro
ककोर मुख्यालय स्थित विकास भवन में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों ने जल संकट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर डीएम ने किसानों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने और पानी को बर्बाद होने से बचाने की अपील की। उन्होंने किसानों से जानवरों को बीमारी से बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव ने किसानों से पानी को बर्बाद होने से बचाना हमारा नैतिक दायित्व है। प्रकृति के संसाधनों को हमें संरक्षित करना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान डीएम ने पूर्व के किसान दिवस में किसानों की ओर से दी गई शिकायतों के निस्तारण का अवलोकन किया। लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक से एक गांव को चिंहित कर तालाब को पानी से भरवाया जाएगा। वहीं खराब हैंडपंपों और नलकूपों की जानकारी प्रधान को दें। जिससे उन्हें ठीक कराया जा सके। पशु पालन विभाग की ओर से जानवरों में फैलने वाले खुरपका और मुंहपका बीमारियों से बचाने के लिए 15 मई तक मुफ्त टीकाकरण होगा। 15 जून से गला घोंटू रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पशु पालन विभाग की ओर से किसानों से जानवरों को झुलसी घास न खिलाने की हिदायत दी गई। गोष्ठी में लीड बैंक मैनेजर दूधनाथ ने जानकारी दी कि क्राप कटिंग के आधार पर पात्र किसानों के खातों में फसल बीमा राशि भेज दी गई है। वहीं बिजली विभाग के असफर ने बताया कि देवकली मंदिर के पास 132 केवी उप बिजली संस्थान का निर्माण हो चुका है। इससे अब भविष्य में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed