फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   China Rakion awe scored on the market

चाइना राखियों ने बाजार पर जमाई धाक

Thu, 27 Aug 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 27 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
China Rakion awe scored on the market
रक्षाबंधन का पर्व आने को अब सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में बाजार में राखियों की सजी दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन



इस बार खासकर बच्चों के लिए बाजार में आईं चाइनीज छोटा भीम व डोरीमान जड़ी जगमगाती राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं अमीर तबके में रत्न जड़ित चांदी की राखियां विशेष सराही जा रही हैं।


भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार 29 अगस्त को मनाए जाने को लेकर बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं। भारी भीड़ के चलते राखियों की दुकानों पर खरीददारी जारी है।
विज्ञापन



इस बार रक्षाबंधन के बाजार में चाइनीज राखियों ने धाक जमा रखी है। वहीं बाजार की सड़कों पर जगह-जगह सजी राखी की दुकानों पर लगी रोशनी से बाजार की रौनक बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
रक्षाबंधन के पर्व पर खासकर छोटे-छोटे बच्चों को 50 से 70 रुपये की दर से उपलब्ध विशेष तरह की राखियों की सजावट की गई हैं, इनमें चाइनीज तकनीकी से बनाई गई छोटा भीम व डोरीमान की जगमगाती राखियां बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।


वहीं खरगोश के मुख के आकार की राखियां भी दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। वहीं मध्यम वर्गीय परिवार जहां रेशम की राखियों की खरीददारी करने में लगे हैं तो अमीर तबके के लोगों में इस बार चांदी की रत्न जड़ित राखियां विशेष पसंद की जा रही हैं।


 

आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर यह राखियां 250 से 500 रुपये प्रति राखी की दर से उपलब्ध हैं। इसके चलते सोने-चांदी के आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। शहर में रक्षाबंधन पर्व के चलते गुमटी मोहाल, बजरिया, लेडीज मार्केट, होमगंज बाजार आदि में भारी भीड़ खरीददारी को उमड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed