फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chims stolen from temple along with cash worth Rs 32 thousand

Auraiya News: मंदिर से 32 हजार की नकदी समेत घंटे चोरी

Wed, 03 Apr 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Chims  stolen from temple along with cash worth Rs 32 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। क्षेत्र के गांव चौकी सांफर स्थित मंदिर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। इसकी जानकारी पुजारी को बुधवार की सुबह वहां पहुंचने पर हुई। मंदिर से 32 हजार नकदी समेत घंटे की चोरी हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शीघ्र खुलासे का आश्वास दिया।
चौकी सांफर स्थित मंदिर पर हर रोज की तरह बुधवार की सुबह पुजारी सुखराम दास मंदिर पहुंचे। तो उन्होंने मंदिर के गेट का ताला खुला पाया। दानपात्र को मंदिर के बाहर परिसर में खुला पड़ा देखा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा व कोतवाली पुलिस ने पुजारी व अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुजारी सुखराम दास ने बताया कि मंदिर का मेन गेट बंद रहता है, लेकिन उसकी खिड़की खुली रहती है। बताया कि मंगलवार की देर शाम गेट पर प्रतिदिन की तरह ताला लगाया था। देर रात को चोरों ने गेट का ताला तोड़कर 11 किलो का एक घंटा, डेढ़-डेढ़ किलो के 25 से 30 घंटे सहित दानपात्र में रखे 32 हजार रुपये एवं अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया किसी नशेड़ी की ओर से घटना को अंजाम देना प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed