{"_id":"6a907ecd1e564387930c078c","slug":"children-tied-rakhis-to-the-district-magistrate-and-police-personnel-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150502-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों ने डीएम व पुलिसकर्मियों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों ने डीएम व पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
डीएम को राखी बांधती छात्रा।संवाद
ककोरअटसू। रक्षाबंधन पर्व पर शेमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम बृजेश कुमार को राखी बांधी। वहीं, अटसू में विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर डीएम ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें चॉकलेट और चिप्स वितरित किए। उन्होंने बच्चों के राखी बांधने को लेकर दिखे स्नेह व उत्साह की सराहना की। वहीं, बल्लापुर के विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी।
इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, अनूप कुमार, शिशुपाल व जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है।(संवाद)