{"_id":"6b0091c060d0451e390d6db2","slug":"children-gave-shape-to-their-imaginings-crafted-from-clay-auraiya-news-c-211-1-aur1010-155254-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिट्टी से गढ़ी कल्पनाओं को बच्चों ने दिया आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिट्टी से गढ़ी कल्पनाओं को बच्चों ने दिया आकार
विज्ञापन
फोटो-44-कलाकृतियां दिखाते छात्र। स्रोत:शिक्षक
अजीतमल। प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह में शुक्रवार को आयोजित कार्यानुभव परीक्षा के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में बच्चों ने मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियां बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया।
बच्चों ने मिट्टी से गोलक, घर, चाक, सीढ़ी, त्रिशूल सहित विभिन्न आकृतियां बनाईं। अपनी कल्पनाओं को आकार देते हुए बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। गतिविधि के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस तरह की कार्यानुभव आधारित शिक्षा बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक सीखने, रचनात्मक सोच विकसित करने तथा अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करती है। प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यानुभव शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, एकाग्रता और हाथों के कौशल का विकास होता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हुनरमंद, आत्मनिर्भर और सृजनशील बनाना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर स्टाफ अत्नेश कुमार, जुलेखा वनों मौजूद रही।।