फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child welfare officer stops marriage of 15 year old minor

Auraiya News: 15 साल के नाबालिग की बाल कल्याण अधिकारी ने रुकवाई शादी

Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Child welfare officer stops marriage of 15 year old minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। बाल विवाह को लेकर सोमवार को बाल कल्याण अधिकारी रीना चौहान को शिकायत मिली। दोपहर में वह बिधूना कोतवाली क्षेत्र के संबंधित गांव में पहुंची। जहां नाबालिग की शादी की तैयारी चल रही थी। शाम को बरात जानी थी, जिसे रोका गया। वहीं परिजनों को हिदायत देते हुए नोटिस भी थमाया गया।
बाल कल्याण अधिकारी रीना चौहान सोमवार दोपहर बिधूना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस के साथ पहुंची। जहां एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बरात जाने को थी। रीना चौहान ने मिली शिकायत के आधार पर लड़के के संबंध में पड़ताल की। कागजात से लेकर मार्कशीट मांगी। पता चला कि हाईस्कूल में वर की उम्र 17 अगस्त 2008 दर्ज है।
विज्ञापन

वहीं 15 साल आठ माह के नाबालिग लड़के की शादी कराए जाने की पुष्टि करते हुए परिजनों को कड़ी हिदायत दी गई। इसके साथ ही परिजनों को शादी रोक देने के लिए कहा गया। नोटिस देकर जबरन शादी कराने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण अधिकारी रीना चौहान ने बताया कि 15 साल 18 माह के लड़के की शादी कराई जा रही थी, जिसे रुकवा दिया गया है। जबरन शादी कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नाबालिग इंटर पास है। नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed