फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child died due to electric shock while charging mobile

Auraiya News: मोबाइल चार्ज करते समय उतरा करंट, बालक की मौत

Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Child died due to electric shock while charging mobile
अनमोल । - फोटो : अनमोल ।
औरैया। सदर कोतवाली इलाके में रविवार देर रात घर में मोबाइल चार्ज करते समय बालक अनमोल को करंट लग गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता कपड़ों की फेरी लगाते हैं। रविवार देर रात उनका 10 वर्षीय बेटा अनमोल कमरे में मोबाइल फोन चार्ज कर रहा था। इसी दौरान करंट के झटके से अनमोल जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे अचेत पाया। परिजन अनमोल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। वह तीन बहनों में सबसे छोटा था और परिवार का परिवार का इकलौता बेटा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed