फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chief Justice of Supreme Court laid the foundation stone of Integrated Court in Kakor

Auraiya News: ककोर में एकीकृत न्यायालय का सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया शिलान्यास

Sat, 17 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice of Supreme Court laid the foundation stone of Integrated Court in Kakor
फोटो-36-वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कार्यक्रम देखते जिला जज, डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
औरैया। ककोर मुख्यालय में 279 करोड़ की लागत से एकीकृत न्यायालय स्थापित हो रहा है। परिसर का शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने चंदौली से वर्चुअल शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई जज मौजूद रहे। कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में जिला जज मयंक चौहान, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिषेक भारती व कई न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में देखा गया।
विज्ञापन

एकीकृत न्यायालय की डिजाइन व रूपरेखा को एक वीडियो के जरिये दिखाया गया। इसमें एक छत के नीचे कई न्यायालय, न्यायिक अधिकारियों के आवास, वकीलों के लिए बेहतर चैंबर, पार्क, कैंटीन, डाकघर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश के 10 ऐसे जिले हैं, जहां खुद का जिला न्यायालय नहीं है। सरकार ने प्रथम चरण में औरैया सहित छह जिलों के लिए बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि न्यायपालिका के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है, केवल इच्छाशक्ति चाहिए। नई डिजाइन वाले एकीकृत न्यायालयों को इस तरह का बताया जा रहा है, जहां 100 न्यायालयों तक का विस्तार भविष्य में हो सके। दो साल में जिला जजी तैयार हो जाएगी। शिलान्यास करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत स्थापित होने वाले एकीकृत न्यायालय की डिजाइन व उसमें दी जा रहीं सुविधाओं से अभिभूति दिखे और उन्होंने कहा कि अब प्रदेश न्याय के मंदिरों के लिए भी जाना जाएगा।

न्यायमूर्ति ने कहा कि वह अन्य प्रदेशों में भी यूपी के न्यायालयों का उदाहरण देकर इस ओर कदम उठाने को कहेंगे। न्यायालय में बेटियों व महिलाओं के लिए वार रूम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापना का सुझाव मुख्यमंत्री को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed