फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chhath festival concludes with offerings to the rising sun, with devotional songs echoing throughout.

Auraiya News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, भक्ति गीतों की रही गूंज

Tue, 28 Oct 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival concludes with offerings to the rising sun, with devotional songs echoing throughout.
फोटो-28एयूआरपी17- उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद
दिबियापुर। चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। औरैया जिले के विभिन्न इलाकों में व्रती महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से सूर्यदेव को जल चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे ही पूर्व दिशा में सूरज की लालिमा दिखाई दी, वैसे ही घाटों पर छठी मइया के जयकारे गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद व्रती रातभर गीतों और भजन की धुनों में लीन रहीं। मंगलवार की भोर में महिलाओं ने दोबारा घाटों का रुख किया। गैल, दिबियापुर, अजीतमल, बिधूना, अयाना और औरैया नगर के घाटों पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए। परिजनों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूध, जल और गन्ने के साथ अर्घ्य दिया। पूजा के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। नगर निकायों और जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस बल ने सुबह तक ड्यूटी निभाई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे जिले में छठ पूजा की पवित्रता और अनुशासन का दृश्य देखते ही बनता था। श्रद्धालुओं ने कहा कि छठ मइया का यह पर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है। इसमें परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सूर्यदेव की आराधना की जाती है। पूजा के समापन के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दीं और घरों में प्रसाद का वितरण किया।

फोटो-28एयूआरपी17- उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-28एयूआरपी17- उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-28एयूआरपी17- उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-28एयूआरपी17- उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed