{"_id":"583c59c66561f155061aea6b92e8857a","slug":"checking-electric-meter-caused-great-discomfort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मीटर चेकिंग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मीटर चेकिंग से मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
कस्बा अछल्दा में विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर घर में लगे मीटरों की चेकिंग की। छापे की खबर से कस्बे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 9:30 बजे दक्षिणाचंल विद्युत निगम लिमिटेड आगरा की टीम ने छापा मारा। छापे की खबर से घबराए बिजली चोरों ने आननफानन में अपनी कटिया नोच ली।
बिजली टीम ने कस्बे के हरीगंज बाजार ,स्टेशन बाजार व नहर बाजार समेत कुल 136 मीटरों की जांच की, जिसमें ओवर लोडिंग, मीटर की चाल व लाइन बाईपास कर बिजली चलने के मामले सामने आए हैं।
जेई ओमवीर सिंह ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोर अपनी कटिया स्वयं हटा लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन