{"_id":"58b867c94f1c1bbd56834b87","slug":"checking-drive-15-vehicles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान 15 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान 15 वाहन सीज
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
गेल कंप्रेसर के पास वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग अभियान 15 वाहन सीज
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों का चालान किया गया। जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। सदर कोतवाली टीम ने इंडियन आयल, दिबियापुर तिराहा, मंडी समिति, जालौन चौराहा, सुभाष चौक पर सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस के निशाने पर डग्गामार वाहन रहे। इंडियन चौकी प्रभारी चंदिका प्रसाद ने 30 आटो का चालन किया। छह वाहनों को सीज किया। सभी जगहों पर चली चेकिंग में 72 वाहनों का चालान किया गया। 15 वाहन सीज किए गए। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान रोज चलेगा। जिससे अपराधियों और बाइक चोरों पर अंकुश लगे।
आधा सैकड़ा वाहनों का चालान काटा
कस्बा पुलिस ने गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर करीब आधा सैकड़ा वाहनों का चालान काटा। कई वाहन स्वामियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अकेले हरचंदपुर क्षेत्र में महामाई मंदिर के पास एसआई पप्पू सिंह ने 25 वाहनों का चालान काटा। गेल कंप्रेसर पर एसआई सूर्य प्रताप सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह व एसआई राकेश यादव ने चार दर्जन से ज्यादा वाहनों का चालान काटा। अभियान के दौरान करीब पांच हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। फफूंद चौराहा दिबियापुर पर खुद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कमान संभाली। इस अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना वाहन के कागज, बीमा व ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों पर कार्रवाई की।