{"_id":"67800f0c5139b05d8b057b40","slug":"cheating-of-rs-11-lakh-in-the-name-of-trading-accused-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120970-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेडिंग के नाम पर 11 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेडिंग के नाम पर 11 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से फर्जी पासबुक, चेक बुक, पैन कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कानपुर नगर के पनकी थाने में दो मामले दर्ज हैं।
शहर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी रिपुंजय प्रकाश बाजपेई ने बुधवार को साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कुछ दिनों पहले नारायण राठौर से उनकी मुलाकात हुई थी। नारायण राठौर ने आईसीआईसीआई बैक का फर्जी स्टेटमेंट दिखाया। इसमें सात करोड़ रुपये थे। प्रलोभन देकर उसने मुझे शेयर मार्केट के आईपीओ में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर लगभग 11 लाख रुपये की ठगी की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नारायण राठौर निवासी लोहियानगर दिबियापुर हाल पता जलालपुर बेला को उड़नपुरा मार्ग से पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से लैपटॉप, एक एंड्रायट फोन, चार कूटरचित आधार कार्ड, दो कूटरचित बैंको के पहचान पत्र, पांच रबर मुहर, दो पैनकार्ड, दो डेबिट कार्ड, छह पासबुक, तीन चेक बुक और 750 रुपये बरामद किए गए हैं।