फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chc me banega kovid-19 hospital

सीएचसी अछल्दा में बनेगा कोविड-19 अस्पताल: मंडलायुक्त

Wed, 29 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
chc me banega kovid-19 hospital
औरैया। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिले में नियुक्त नोडल अधिकारी मंडलायुक्त कानपुर डॉ. सुधीर एम. बोबडे व आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ जिले के कई स्थानों का निरीक्षण कर जरूरी हिदायत दी। अछल्दा सीएचसी, हॉटस्पॉट हालेपुर गांव, शेल्टर होम, किचन का निरीक्षण कर तैयारियों की हकीकत परखी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मंडलायुक्त कानपुर डॉ. सुधीर एम बोबडे एवं आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने सीएचसी अछल्दा में प्रस्तावित एल-वन कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरीजों को दी जाने सुविधाओं से संबंधित तैयारियों को देखा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें इस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि मरीजों की आवश्यकताओं से संबंधित सुविधाओं को अभी से दुरुस्त कर लिया जाए। पानी के लिए आरओ वाटर कूलर लगाया जाए। सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए जिससे कि इस बीमारी के संक्रमण का खतरा रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने दिबियापुर सीएचसी में बने एल वन कोविड-19 अस्पताल में दस बेड बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्वारंटीन के बच्चों को दूध की कमी न रहे
औरैया। मंडलायुक्त एवं आईजी ने अस्थायी स्क्रीनिंग कैंप/ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किए गए योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय, अछल्दा के श्रीशिव शक्ति गेस्ट हाउस क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। 45 लोगों का हालचाल जाना व सभी सुविधाओं के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। सभी क्वारंटीन व्यक्तियों को समय से खाना दिया जाए। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं उनके बच्चों आदि के लिए दूध की कमी नहीं होनी चाहिए। किसी को भी कोई समस्या ना होने पाए। यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं उन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रखने के बाद उनके घर भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट हालेपुर गांव में ग्रामीणों से की बातचीत
औरैया। मंडलायुक्त एवं आईजी ने हॉटस्पॉट बने हालेपुर गांव का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कुछ ग्रामीणों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम रमेश यादव को गांव में गेहूं खरीद से संबंधित सभी जानकारी का प्रचार प्रसार कराने एवं छूटे परिवारों के राशन कार्ड बनाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह पात्रता के आधार पर सभी वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाएं एवं एसडीएम से कहा कि वह गेहूं खरीद के संबंध में प्रत्येक किसान तक समस्त जानकारी पहुंचाएं।

कोरोना संक्रमित से निपटने के लिए दी जा रही है ट्रेनिंग
औरैया। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराया गया है। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों की लगातार ट्रेनिंग व ब्रीफिंग की जा रही है कि यदि उन्हें किसी कोरोना मरीज के निकट जा2ना पड़ता है तो उन्हें किन-किन प्रोटोकॉल का पालन करना है। साथ में उन्होंने बताया कि यदि किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उस स्थिति में पुलिस कर्मियों द्वारा जिन प्रोटोकॉल व सावधानियों का पालन किया जाना है उस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर सभी संबंधित एसडीएम व थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed