फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chatbot app will also help in competitive exams

Auraiya News: चैटबॉट ऐप से प्रतियोगी परीक्षा में भी मिलेगी मदद

Thu, 13 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 13 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chatbot app will also help in competitive exams
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने ऐप के प्रति जागरूक करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। माध्यमिक शिक्षा के बेहतर बनाने के लिए अब स्कूलों में विद्यार्थियों को चैटबॉट ऐप की सुविधा मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2023-24 के तहत विद्यार्थियों को चैटबॉट ऐप के जरिए घर पर भी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसमें पाठ्यक्रम से जुड़ी वीडियो लाइब्रेरी और सवाल विशेषज्ञ से पूछ सकेंगे।
इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने डीआईओएस को ऐप के प्रति शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। हर स्कूल में ऐप का क्यूआर कोड को प्रिंट करके लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे स्कैन करके ऐप का लाभ उठा सकें
विज्ञापन


कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षा पर काफी जोर दिया गया था। बाद में यह विद्यार्थियों के व्यवहार में शामिल हो गया है। वर्तमान में स्कूल-कॉलेजों में भी डिजिटल शिक्षा को लेकर कई चीजों को चलन में लाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्रों के लिए चैटबॉट की सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार घर पर पढ़ाई के लिए चार चैटबॉट बनाए गए हैं, जो एक ही ऐप में उपलब्ध होंगे. इसमें निपुण भारत प्रश्नोत्तरी, मैथ्स प्रैक्टिस, वीडियो लाइब्रेरी और सवाल पूछने की भी सुविधा बच्चों को मिलेगी। इससे पढ़ाई के साथ साथ परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तरह से तैयारी कर सकेंगे।

-----------
बच्चों को रिवीजन में मिलेगी मदद
- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से छात्र-छात्राएं हर सप्ताह कक्षा में पूरे हुए सिलेबस पर आधारित सवालों को रिवाइज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप का प्रयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल का कोड आदि की जानकारी देनी होगी। इसमें विद्यार्थी से पहले हिंदी या अंग्रेजी एक माध्यम चुनना होगा। फिर टॉपिक चुनकर उसके सवालों का हल कर तैयारी कर सकेंगे। बताया कि गणित में कमजोर बच्चों के लिए कई समस्या सामने आती है। वह सवाल को हल करने में कई बार दिक्कत महसूस करते हैं. इससे गणित के कठिन सवालों को हल करने में मदद मिल सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed