फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chances of rain again on 26th, fog increases problems

Auraiya News: 26 को फिर बारिश के आसार, धुंध ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 21 Mar 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain again on 26th, fog increases problems
फोटो-28- शहर में सुबह छाई धुंध। संवाद
औरैया। जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार तड़के छाई धुंध ने जहां फसलों की कटाई और सुखाने के काम को प्रभावित किया। वहीं, 26 मार्च को फिर से बारिश के आसार होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को तापमान 25 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और सुबह की धुंध ने खेतों में नमी बढ़ा दी, इससे कटाई के बाद फसल सुखाना मुश्किल हो रहा है। इस प्रकार की धुंध कुछ दिन पहले भी छाई थी, पर एक दिन तक ही सीमित रही थी
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार 21 से 25 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और धूप कम निकलेगी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को बारिश के आसार हैं, जो इस समय सबसे ज्यादा चिंता का कारण है। जिले में गेहूं की फसल पककर तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल गिरने और दानों की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर धुंध के कारण नमी बनी रहने से कटाई के बाद फसल को सुखाने में दिक्कत आ रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, संभावित बारिश मक्का की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है, लेकिन गेहूं उत्पादक किसानों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसी के चलते किसान तेजी से आलू की खुदाई और सरसों की कटाई में जुटे हैं, ताकि फसल को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।


सुबह सर्दी का अहसास
तेज गर्मी के बीच लोगों ने सर्दी के कपड़े रख दिए थे। शुक्रवार रात से ही तापमान में गिरावट आई तो लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। शनिवार को सुबह बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली तो फिर से तापमान सामान्य हो गया।

फोटो-28- शहर में सुबह छाई धुंध। संवाद

फोटो-28- शहर में सुबह छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed