फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Challan issued to 15 people for encroachment, fine of Rs 6300 imposed

Auraiya News: अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के काटे चालान, 6300 रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 28 Jul 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to 15 people for encroachment, fine of Rs 6300 imposed
औरैया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन का अभियान शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 15 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण दिखा तो सामान जब्त करने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


फुटपाथ खाली कराने और सड़कों तक फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को यह अभियान सुभाष चौराहा से इंडियन ऑयल चौकी तक चलाया गया। दोपहर बाद बारिश थमते ही नगर पालिका ईओ रामआसरे कमल की अगुवाई में अभियान की शुरूआत हुई। अभियान शुरू होने की जानकारी मिलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदार जो टिनशेड व अन्य सामान हटा पाने में कामयाब नहीं हो सके थे। वह प्रतिष्ठानों में ताला लगाकर या फिर टट्टरों में ताला डालकर भाग निकले।
विज्ञापन

जैसे ही पालिका अधिकारी सामान जब्त करने लगे तो वह सामने आकर सामान छोड़ने के लिए अधिकारियों के तारीफ के पुल बांधते हुए निवेदन करते दिखे। तगड़ा जुर्माना देने की धमकी अधिकारियों ने दी, लेकिन दुकानदारों के बार-बार निवेदन पर अधिकारियों ने उनकी क्षमतानुसार जुर्माना लगाते हुए चालान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पालिका की जमीन पर दिखा तो सामान तो जब्त होगा ही साथ ही जुर्माने की राशि भी अधिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। पालिका ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि अभियान के दौरान 50 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही 15 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 6300 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान एसआई आशीष पांडेय के अलावा अन्य पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed