{"_id":"61438fcd8ebc3e5ad7332ef0","slug":"chacheri-bahan-auraiya-news-knp6526074151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन को बेचने के इरादे से कमरे में 40 दिन तक रखा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहन को बेचने के इरादे से कमरे में 40 दिन तक रखा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर(औरैया)। चचेरी बहन बेचने के इरादे से ले गया युवक 40 दिन तक उसे फिरोजाबाद में रखे रहा। किसी तरह भाग कर आई युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पांच अगस्त को दिबियापुर क्षेत्र की एक युवती सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने गई थी। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। युवती के पिता ने दीपक पुत्र जुल्फी निवासी मारगपुर थाना दांतनगर आगरा पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 सितंबर को दिबियापुर आई युवती ने बताया कि उसे ताऊ का लड़का सहायल क्षेत्र निवासी संजीव कुमार अपने साथ फिरोजाबाद ले गया था। जहां उसे कमरे में रखा।
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अवस्थी के अनुसार युवती के बयानों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी उसे बेचने के इरादे से रखे था। पूर्व में युवती के पिता के द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में चचेरे भाई को आरोपी बनाते हुए मुकदमा तरमीम कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने संजीव को दिबियापुर में पेट्रोल पंप तिराह से गिरफ्तार किया। एसआई प्रदीप कुमार अवस्थी ने बताया कि युवती के पिता ने आगरा निवासी युवक और उसके पिता पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में उनके नाम कहीं प्रकाश में नहीं आए हैं। इसलिए उनपर कोई कार्यवाई नहीं की जाएगी।