{"_id":"698b7c2eb76dc0e79903beb4","slug":"cc-road-will-be-constructed-from-kanchausi-to-sukand-ka-purwa-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139377-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंचौसी से सुकंद का पुरवा तक बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंचौसी से सुकंद का पुरवा तक बनेगी सीसी सड़क
Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी से ककराही होते हुए सुकंद का पुरवा तक 300 मीटर लंबी सीसी सड़क बनने वाली है।
13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क कंचौसी बाजार को ककराही और सुकंद का पुरवा से सीधे जोड़ेगी, साथ ही आसपास के कई गांवों और मजरों की बड़ी आबादी को राहत देगी।
इस सड़क से सुकंद का पुरवा, ककराही मजरा, नगला चांद, नगला हरिया, नगला बक्सा, नगला रामसहाय, नगला गंगाराम, नगला कुंवरपाल, नगला मन्नू, नगला रामदीन, नगला देवी और नगला नाथू सहित दर्जन भर से अधिक गांव और मजरे लाभांवित होंगे।
ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में बदल जाता था। खेतों से अनाज लाने, बच्चों को स्कूल भेजने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी होती थी। कई बार तो दोपहिया और चारपहिया वाहन भी फंस जाते थे।
विज्ञापन
नई सीसी सड़क बनने से न सिर्फ इन गांवों का कंचौसी बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों से संपर्क बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र में कृषि व्यापार, दूध डेयरी और छोटे कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि कार्य को मंजूरी मिल गई है। इसका टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण काम भी शुरू करा दिया जाएगा।