फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CC road will be constructed from Dibiyapur-Phaphund to Dulha Rai Ka Purwa at a cost of Rs 22 lakh.

Auraiya News: दिबियापुर-फफूंद से दूल्हाराय का पुरवा तक 22 लाख से बनेगी सीसी सड़क

Sat, 31 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed from Dibiyapur-Phaphund to Dulha Rai Ka Purwa at a cost of Rs 22 lakh.
औरैया। दिबियापुर-फफूंद मार्ग से दूल्हाराय का पुरवा तक अब आवागमन जल्द ही सुगम होने जा रहा है। यहां करीब 400 मीटर लंबी सीसी रोड के निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। वर्षों से खराब रास्ते से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह मार्ग सिर्फ दूल्हाराय का पुरवा ही नहीं, बल्कि आसपास के बाबरपुर, सिकरोड़ी, रामनगर, नगला भूरा, गढ़ा व करौली जैसे गांवों को भी जोड़ता है। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था, इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सीसी रोड बनने से अब इन गांवों का दिबियापुर और फफूंद कस्बे से सीधा और सुगम संपर्क हो सकेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाबरपुर–सिकरोड़ी मार्ग पर जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत के लिए भी 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क टूटने के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था और किसानों को मंडी तक फसल ले जाने में भी दिक्कत होती थी। मरम्मत के बाद इस मार्ग की स्थिति भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द सड़क का निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed