{"_id":"68ee8c29749c9892490d4b9a","slug":"cc-and-interlocking-roads-will-be-constructed-with-rs-35-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133025-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 35 लाख से सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 35 लाख से सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों का होगा निर्माण
Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
औरैया। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्लों के बाशिंदों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए वहां पर इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी। साथ ही सीसी सड़कों का भी निर्माण होगा। इस पर 35 लाख रुपये व्यय होंगे। नगर पंचायत ने चयनित मोहल्लों में निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
नगर पंचायत अजीतमल के अधिसंख्य मोहल्लों में प्रमुख सड़कें जर्जर और गलियां बदहाल हैं। इस कारण यहां के लोगों को आवागमन में दुश्वारी होती है। स्थानीय लोग वार्ड के सभासद और चेयरमैन से काफी समय से सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे। जायज मांग को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत के निर्माण अभियंता को मोहल्लों में सर्वे कर सड़कों को चयनित करने के निर्देश दिए थे।
इस पर निर्माण विभाग ने सर्वे कर मोहल्लों में सड़कें चिह्नित की, इनमें मोहल्ला आजाद नगर में वीनू मिश्रा के घर से वीरेंद्र यादव के मकान तक, गांधीनगर में राजेश बाल्मीकि के यहां से राजावत के मकान तक, विद्या नगर में अनिल बाथम के घर से अमर सिंह कुशवाहा के मकान तक, गुप्ता के प्लाॅट से तिवारी ऑटो बाइक के मकान आदि शामिल हैं। चयनित मोहल्लों में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि आवागमन की सुविधाएं देने के लिए चयनित मोहल्लों में सीसी व इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई। टेंडर प्रक्रिया फाइनल होते ही सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
सब्जी मंडी में 3.72 लाख मिलेगी छांव
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला आर्यनगर स्थित सब्जी मंडी में अब खुले आसमान तले दुकानें नहीं लगानी पड़ेंगी। वो बकायदा टिनशेड के छांव में अपनी दुकानें लगाकर सब्जियां बेच सकेंगे। इसके लिए यहां की सब्जी मंडी में नगर पंचायत की ओर से टिनशेड का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 3.72 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।