फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CBC machine's sensor fixed, fans in waiting room started running

Auraiya News: सीबीसी मशीन का सेंसर हुआ ठीक, चलने लगे प्रतीक्षालय में लगे पंखे

Thu, 27 Jun 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
CBC machine's sensor fixed, fans in waiting room started running
बिधूना। कस्बा स्थित सीएचसी में सीबीसी मशीन खराब हो गई थी। इसकी वजह से मरीजों की खून की जांच नहीं हो रही थी। साथ ही प्रतीक्षालय व इमरजेंसी वार्ड के बाहर पंखा न लगा होने से मरीज परेशान हो रहे थे। बुधवार को सीएचसी में सीबीसी मशीन को ठीक करवाकर पंखे भी लगवा गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला के 25 जून के अंक में प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया। इसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया। बता दें कि सीएचसी बिधूना में रोजाना 200 से लेकर 250 के करीब मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां 10 दिनों से सेंसर खराब होने की वजह से सीबीसी बंद पड़ी थी।
विज्ञापन

वहीं इमरजेंसी वार्ड के बाहर गैलरी व प्रतीक्षालय में पंखा न लगे होने की वजह से मरीजों व तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा था। बुधवार को यहां पर पंखे लगवाए गए। वहीं सीबीसी मशीन को सही करने मैकेनिक नासिर को बुलाकर सीबीसी मशीन को सेंसर बदलवाया गया। जिसके बाद मशीन सही हो सकी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि पंखे लगवा दिए गए हैं। सीबीसी मशीन को सही किया गया है। मशीन में नया सेंसर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed